विष्णुगढ़ में बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या पर रामगढ़ में उबाल

Spread the love

भाजपा रामगढ़ महिला मोर्चा ने गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा
समाहरणालय में धरना देकर विष्णुगढ़ के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
रामगढ़ | संवाददाता
विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला ने तुल पकड़ लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रामगढ़ में भी सोमवार को उबाल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला महिला मोर्चा की ओर से रामगढ़ जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष में धरना प्रदर्शन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल सिंह और संचालन विजय जायसवाल ने किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला उपस्थित रहे। उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि विष्णुगढ़ (हजारीबाग) की 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इसके बावजूद अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सुनवाई कर फांसी होनी चाहिए। ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

महिला के सम्मान में भाजपा अग्रणी : शीतल सिंह

भाजपा महिला मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। आए दिन महिलाओं, बच्चियों एवं कमजोर वर्गों के खिलाफ हो रहे अपराध राज्य सरकार की असफलता को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार समय रहते सख्त कदम नहीं उठाती है तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा एवं न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार तत्काल ठोस कार्रवाई करे।धरना स्थल पर उपस्थित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई केवल एक बच्ची के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी की सुरक्षा के लिए है। जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग को बुलंद किया।

धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता और कार्यकर्ता

धरना प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी प्रिया करमाली, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, लक्ष्मी देवी, खुशबू सिंदेरिया, रूपा देवी, रीना देवी, गायत्री देवी, कमरूम निशा, कविता देवी, शांति देवी, मंजु  देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल, जगेश्वर प्रजापति, अनमोल सिंह, प्रवीण कुमार सोनू, पप्पू यादव, बबलू साव, रोबिन गुप्ता, रंजीत राम, अब्बु हसन, रूदल, गौतम महतो, राजेश करमाली, प्रमोद यादव, सत्यजीत सिंह आदि मौजूद थे।

जिला समाहरणालय में धरना देती भाजपा महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *