• होमगार्ड की बहाली में विलंब पर भड़का छात्र आक्रोश
• सुभाष चौक से जिला समाहरणालय तक 8 किमी की पदयात्रा
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़ जिला में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों ने सोमवार को छात्र आक्रोश पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र नेता गौतम कुमार महतो के नेतृत्व में गोला, दुलमी, चितरपुर, रामगढ़, मांडू और पतरातू प्रखंड से पहुंचें छात्र-छात्राओं ने रामगढ़ सुभाष चौक से उपायुक्त कार्यालय छत्तरमांडू तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े भाजपा के सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल, जेएलकेएम केन्द्रीय उपाध्यक्ष भारती कुशवाहा, जेएलकेएम रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पानेश्वर महतो एवं युगेश चंद्र भारती सहित अन्य शामिल होकर अपना समर्थन दिया। छात्र पैदल मार्च के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, होमगार्ड की बहाली जल्द शुरु करो आदि लगाते हुए 8 किलोमीटर तक की दूरी तय किया।
• उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
छात्र नेता गौतम कुमार महतो ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल युवा नेता राजीव जायसवाल, भारती कुशवाहा, पानेश्वर महतो और युगेश चंद्र भारती सहित अन्य के साथ रामगढ़ उपायुक्त से मिले। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में देरी के कारण छात्रों का भविष्य अधर में लटकने की जानकारी दी गई। साथ ही उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपा गया। रामगढ़ उपायुक्त ने छात्रों को आश्वासन दिया कि रामगढ़ जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया की अधिसूचना 15 दिनों के अंदर जारी की जाएगी। आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन स्थगित किया।
• 282 पदों पर होनी है घोषणा
छात्र नेता गौतम कुमार महतो ने कहा कि पूर्व में 282 पदों पर बहाली की घोषणा की गई थी। लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। वे मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा 15 दिनों के अंदर यदि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
• पदयात्रा में थे शामिल
पैदल मार्च में मुख्य रूप से आनंद केटियार, पांडव महतो, संतोष चौधरी, समीर अयूबी, सनी देओल महतो, गुड्डी महतो, प्रीति कुमारी, टिंकू पटेल, वीरेंद्र कुमार, पिंटू कुमार महथा, महेश महथा, ट्विंकल करमाली, नीतीश कुमार महतो, विनोद करमाली, सुधीर महतो, करण करमाली, निखिल रजक, प्रवीण सोरेन, प्रदीप मुंडा, रमेश बेदिया, चंद्रशेखर महतो, रितेश महतो, मल्लिका कुमारी, राजू रजवार, नीतीश रजवार, रोहित रजवार, सुदीप महतो, सचिन, राजू, घनश्याम, विकाश, जीवन, प्रदीप, उपेंद्र, राहुल रजक, सुधीर कुमार महतो आदि शामिल थे।
