राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होकर दिल्ली से वापस लौटा रामगढ़ का गौतम

Spread the love

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर था कार्यक्रम
रामगढ़ | संवाददाता
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारत सरकार ने कई कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके तहत गंगा प्रवाह जिसका शुरू इंडिया गेट दिल्ली किया गया, नर्मदा प्रवाह नागपुर से शुरू किया गया, गोदावरी प्रवाह मुंबई से शुरू किया, यमुना प्रवाह जयपुर शुरू हुआ। जिसमे गंगा प्रवाह के भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सह गंगा प्रवाह के संयोजक रोहित चहल, सह संयोजक राजू कारला और विशाल त्रिवेणी गंगा प्रवाह में आठ राज्य थे। जिनके जिम्मे झारखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब प्रदेश शामिल थे। राष्ट्रीय पदयात्रा के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ के गोला निवासी गौतम महतो का चयन हुआ। सभी कार्यक्रम में शामिल होकर गौतम महतो सोमवार को वापस रामगढ़ लौटे। उन्होंने अपने अनुभव पत्रकारों के साथ साझा किया। बताया कि भारत सरकार के कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी और संघर्षों को करीब से जानने का मौका मिला। राष्ट्रीय पदयात्रा में रामगढ़ जिला से एकमात्र में मैं ही था। उनके कार्यक्रम से एक नई उर्जा मिली है।

गंगा प्रवाह के तहत हुई सबसे बड़ी पदयात्रा

गंगा प्रवाह इंडिया गेट दिल्ली
1135 किलोमीटर
184 जिला
310 प्रतिभागी
नर्मदा प्रवाह नागपुर
900 किलोमीटर
195 जिला
385 प्रतिभागी
यमुना प्रवाह जयपुर
890 किलोमीटर
154 जिला
310 प्रतिभागी
गोदावरी प्रवाह मुंबई
550 किलोमीटर
194 जिला
292 प्रतिभागी

राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल रामगढ़ का गौतम महतो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *