डाक विभाग और रेलवे के बीच बरकाकाना में मैत्री क्रिकेट

Spread the love

विजेता प्रतिभागी को प्रधान डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय ने किया सम्मानित

विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते प्रधान डाकघर के सहायक पोस्ट मास्टर रवि शंकर राय

रामगढ़ | संवाददाता

बरकाकाना रेलवे स्टेशन मैदान में बुधवार 5 नवंबर 2025 को भारतीय डाक विभाग परिवार और रेलवे विभाग परिवार के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में रेलवे विभाग की टीम विजयी रही। मैच के अंत में सहायक पोस्टमास्टर, रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर के रविशंकर राय ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “भारत सरकार की सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ अपने परिवार और तन-मन के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो प्रेरणा, सहयोग और स्वस्थ जीवन की दिशा देता है।
मौके पर डाक विभाग और रेलवे विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें शंभू दत्त सिंह, चंदन कुमार महतो, विकास कुमार, अमर कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार, संतोष कुमार, राजकपूर कुमार, शंभु कुमार, विवेक कुमार, मिस्टी कुर्मी, अरविंद कुमार, प्रभु कुमार, रणजीत रजवार, शुभम कुमार, अंकित कुमार, जयवंत भोक्ता, अर्जुन कुमार, आनंद कुमार, अभिषेक, सूरज कुमार और डब्लू शामिल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन समिति को बधाई दी और इस तरह के खेल आयोजनों को नियमित रूप से कराने की अपील की।

आयोजन के दौरान रेलवे और डाक विभाग की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *