गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव को लेकर चौथे दिन निकली प्रभात फेरी

Spread the love

दलजीत सिंह संधू के आवास पहुंचने पर साध संगत का हुआ भव्य स्वागत

रामगढ़ | संवाददाता
सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव चौथे दिन रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें निशान साहिब लेकर सरदार गुरजोत सिंह सैनी प्रभातफेरी की अगुवाई कर रहे थे। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर पुरान बस स्टैंड, मेन रोड फुटबॉल ग्राउंड पहुंची। वहां से संगत बस से ग्रीन विला अपार्टमेंट में सरदार दलजीत सिंह संधू के आवास पहुंचने पर संधू परिवार ने साध संगत का स्वागत किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सरदार दलजीत सिंह किंगरा ने सरदार दलजीत सिंह संधू जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरुनानक आया, नाम मिले ता जीवा नानक नाम मिले ता जीवा जैसे साध-संगत शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह कुजू वाले, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, कुलजीत सिंह कालरा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी,कमल जस्सल, अनमोल सिंह, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, जसकीरत सिंह सैनी, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, मन्नत सिंह, बबलू छाबड़ा, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, रोमी छाबड़ा, कुदरत छाबड़ा, रुचि कौर, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, लवली लांबा, बबली सोनी, निक्की लांबा आदि श्रद्धालु शामिल थे।

प्रभात फेरी में शामिल सिख धर्मावलंबी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *