जेएलकेएम नेताओं के प्रयास से हुहुवा में लगा ट्रांसफार्मर

Spread the love

रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने किया उद्घाटन
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत हुहुवा के मुंडा टोला में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसका जानकारी स्थानीय लोगों ने जेएलकेएम के नेताओं को दिया। इसके बाद सभी ने बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर लगवाया। विधिवत उद्घाटन जेएलकेएम के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो और युवा समाजसेवी रोहित कुमार महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। ओम प्रकाश महतो ने कहा कि आमलोगों को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए जेएलकेएम संकल्पित है। आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि आमलोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सूरज महतो, बीरेंद्र महतो, टेकलाल महतो, शीतल महतो, सुजीत महतो, सुजीत कुमार, जुगल कुमार, विकाश कुमार, आकाश कुमार, बंटी कुमार, मुन्ना करमाली, भुनेश्वर मुंडा, भगत महतो आदि मौजूद थे।

फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते जेएलकेएम जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो और अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *