प्लास्टिक मुक्त वातावरण को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

व्यवसायियों से मुलाकात कर सहयोग का किया आग्रह

रामगढ़ | संवाददाता

प्लास्टिक मुक्त वातावरण निर्माण को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स आगे आया है। इसे लेकर बुधवार को व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया। रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से चेंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी के नेतृत्व में शहर के चट्टी बाजार, लोहार टोला, गोला रोड, मेन रोड आदि स्थानों पर व्यवसायियों से मुलाकात की गई। इस दौरान व्यापारियों के बीच स्टीकर वितरित कर उनसे अपने प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक बैग का पूर्ण रूप से उपयोग बंद करने का आग्रह किया गया। चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी और सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग के उपयोग से न केवल प्रदूषण बढ़ता है बल्कि यह पशुओं के लिए भी हानिकारक साबित होता है। साहनी ने बताया कि बाजार में कपड़े और जूट के सस्ते व पर्यावरण के अनुकूल बैग आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है। जिला प्रशासन ने भी चेंबर से अनुरोध किया था कि वह व्यापारियों के बीच प्लास्टिक बैग उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाए।
इस अभियान के तहत चेंबर सदस्यों ने विभिन्न दुकानों में जाकर स्टीकर लगाए और व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपने प्रतिष्ठान में प्लास्टिक बैग का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, बालकृष्ण जालान, महेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

व्यवसायियों से मुलाकात करते चैंबर प्रतिनिधिमंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *