रामगढ़ शहर के शोरूम से 5 लाख नकद सहित कई चेक ले उड़े चोर

Spread the love

चोरों ने धनतेरस की नगदी पर कर लिया हाथ साफ

रामगढ़ | संवाददाता

रामगढ़ जिले में अपराधियों की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। टायर मोड़ कांके बार स्थित बजाज कंपनी के दोपहिया वाहनों के वोल्कन बजाज शो-रूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग पांच लाख रुपये नकद और कुछ चेक चुरा लिए। यह रकम धनतेरस के दिन हुई दोपहिया वाहनों की बिक्री से संबंधित बताई जा रही है। चोरी की जानकारी रविवार, 19 अक्टूबर 2025 की सुबह जब शो-रूम खोलने के दौरान हुई। शोरूम के मालिक दिनेश पोद्दार ने बताया कि चोरों ने शो-रूम के पिछवाड़े स्थित बाथरूम के एडजेस्ट फैन को हटाकर अंदर प्रवेश किया।
शनिवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे शो-रूम बंद किया गया था। सुबह जब स्टाफ ने ताला खोला तो देखा कि कैश गायब है और तिजोरी तोड़ी गई है। चोरी की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने भी स्थल का निरीक्षण किया और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना की जानकारी लेते पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *