चैनगड़ा फ्लाईओवर के पास मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Spread the love

संदेह के घेरे में ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध भूमिका सीसीटीवी में कैद
घटना से गुस्साए लोगों ने घंटों सड़क किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर चैनगड़ा फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला बांसल ओपी क्षेत्र घाघरा गांव निवासी अंजली गाड़ी की लाश मिलने से तहलका मच गया। शव मदन कुट्टी मिल की बाउंड्री के पास पड़ा था, जिस पर कंबल ढका हुआ था। बताया जा रहा है कि अंजलि शुक्रवार को रामगढ़ कोठार ओवरब्रिज के पास आयोजित जय गुरुदेव के सत्संग में शामिल होने गई थीं। वापसी में वह अनुयायियों के साथ चैनगड़ा फ्लाईओवर तक आईं, जहां से अपने गांव जाने के लिए अकेले यात्री वाहन का इंतजार करने लगीं। सुबह मिल के मजदूरों ने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मिल का सीसीटीवी खंगाला। उसमें सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक रुकता दिखा, ड्राइवर महिला के पास गया और कुछ देर बाद छेड़खानी करते हुए उसे मिल की बाउंड्री की ओर ले गया। सुबह 7 बजे उसी स्थान पर महिला का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। घटना के विरोध में गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने पहले भदानीनगर ओपी के पास करीब डेढ़ घंटा और बाद में चैनगड़ा फ्लाईओवर के पास देरशाम तक फोरलेन पर जमे रहे, जिससे दोनों लेन में वाहनों की वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं भदानीनगर पुलिस ने सुबह ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घटना ने आसपास क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *