• मां छिन्नमस्तिके से बताया विशेष लगाव
रामगढ़ | संवाददाता
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह रविवार देर शाम मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा पहुंची। इस दौरान उन्होंने मां भगवती की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही वह मंदिर में होने वाले सामने आरती में मौजूद रही। अभिनेत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल की बलि दी। इसके अलावा रक्षा सूत्र भी बंधवाया। अक्षरा सिंह झारखंड में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेने आई हुई थी। इसी दौरान रविवार की देर शाम रजरप्पा पहुंची। पूजा अर्चना के बाद अक्षरा सिंह वापस लौट गई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि मां छिन्नमस्तिके से विशेष लगाव है। जो मुझे बार – बार इनके द्वार ले आता है।
