• मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय पहुंचे माया टुंगरी मंदिर
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़ जिले के डाक विभाग में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने छुट्टी के दिन रविवार को भी अपने डाक विभाग की सेवाओ को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। डाक अधीक्षक हजारीबाग निरंजन कुमार, डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान और डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे के निर्देश पर जिले भर में 31 मार्च तक बड़े पैमाने पर बचत खाता खोलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं डाक जीवन बीमा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर के विभिन्न डाकघरों के कर्मचारी इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं। आज चैत्र नवरात्रि में रामगढ़ सब डिवीजन के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने माया टुंगरी स्थित मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर डाक विभाग का वार्षिक कैलेंडर मंदिर के दामोदर महतो और अर्चना महतो को भेंट किया। मां से उन्होंने जिले भर के श्रद्धालुओं और डाक सेवकों के लिए आशीर्वाद मांगा। रविशंकर राय ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कार्यो को समर्पण भाव से करें। आज मां महामाया की पूजा करने के साथ डाक विभाग की सेवा देने का सौभाग्य मिला। उन्होंने जिले भर के लोगों से डाक विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।
