जिला परिषद रामगढ़ में बाहर के लोगों का रजिस्ट्रेशन होने पर आंदोलन करेगा जिला संवेदक संघ

Spread the love

जिला परिषद रामगढ़ अध्यक्ष सुधा चौधरी से मिल कर प्रतिनिधिमंडल ने दी जानकारी
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़ जिला संवेदक संघ की बैठक शनिवार को समाहरणालय स्थित जिला परिषद के मार्केटिंग कांप्लेक्स में हुई। इसकी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी और संचालन सचिव दयासागर प्रसाद ने किया। इस दौरान संवेदकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। संवेदकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद रामगढ़ अध्यक्ष सुधा चौधरी से मिला। इस दौरान जिला रामगढ़ में हो रहे निबंधन में स्थानीय संवेदकों को ही शामिल करने को लेकर आवेदन सौंपा। कहा कि अन्य जिलों में संबंधित जिला के निवासी का ही निबंधन जिला परिषद में होता है। इस बातों का ध्यान पूर्व में रामगढ़ जिला में भी रखा गया है। लेकिन इस बार अन्य जिलों के संवेदकों से भी आवेदन लिया जा रहा है। यह किसी भी कीमत पर न्यायोचित नहीं है। यदि जिला परिषद में रामगढ़ से बाहर के लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ तो जिला संवेदक संघ जोरदार आंदोलन करेगा। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त रामगढ़, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रामगढ़ को भी सौंपा गया है। प्रतिनिधिमंडल में संवेदक संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, सचिव दयासागर प्रसाद, कोषाध्यक्ष गिरधारी महतो, गोपाल सिंह, रामसेवक यादव, भानू प्रकाश महतो, पवन यादव, बलराम महतो, हरि महतो, अनुज तिवारी, मुन्ना प्रसाद, प्रदीप महतो, अरुण कुशवाहा, रोहित सिंह, तरुण यादव, राजकुमार, नीरज सिंह, प्रदीप गोप, अनिल सोनी, सुनील, संतोष आदि मौजूद थे।

जिला परिषद अध्यक्ष को आवेदन सौंपते संवेदकों का प्रतिनिधिमंडल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *