पतरातू के दो प्रतिभावान का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

Spread the love

उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह परिवार ने दी बधाई

रामगढ़ | संवाददाता

उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह, पतरातू के दो प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रामगढ़ एथलेटिक्स टीम के सदस्य के रूप में जियम उराव (3000 मीटर दौड़) और मनीष उराव (200 मीटर दौड़) राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज रवाना होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। वहीं शारीरिक शिक्षक शेखर कुमार ने विद्यार्थियों को दौड़ से संबंधित तकनीकी सुझाव दिए और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार के शिक्षक  संतोष कुमार, विजय कुमार महतो, रक्षित कुमार दास, विकास प्रसाद, अर्पणा कुमारी, विजय यादव, संगीता कुमारी, रिंटू पात्रा, रविंद्र कुमार, सुरेश महतो (1), सुरेश महतो (2), शिवचरण महतो, सुधीर प्रसाद, पंन्नुलाल महली, सुखदेव महतो, तरमणि एक्का, कलावती कुमारी, फूलमनी कुमारी ने भी दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *