सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के तहत 101 जोड़े का होगा विवाह

Spread the love

कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपाईयों ने किया स्थल निरीक्षण
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के पहल पर होना है कार्यक्रम
रामगढ़ | संवाददाता
भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में रविवार को सांसद सामूहिक विवाह 2026 कार्यक्रम को लेकर गठित टीम ने आयोजन स्थल सिदो-कान्हो मैदान का निरीक्षण किया। टीम की ओर से सांसद को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें इस वर्ष 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह हजारीबाग के पावन धरती पर संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए सांसद ने निर्णय लिया है कि यह कार्यक्रम मां छिन्नमस्तिका की पावन भूमि रामगढ़ में हो। जिसकी तैयारी को लेकर भाजपा रामगढ़ की टीम सक्रिय हो गई है। मालूम हो कि इसमें दिव्यांग लड़के,लड़कियों और जिन बच्चियों के सर से पिता का साया नहीं है, जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर होते है वैसे बच्चों का शादी कराया जाएगा। उन्ही के लिए यह कार्यकम आयोजन किया जाता है। इसमें सांसद की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन में उपयोग होने वाले सामान के साथ कई आकर्षक उपहार भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। रामगढ़ के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा ओर भव्य आयोजन होने जा रहा है। विवाह पूरे विधि विधान के साथ सभी रश्मों को पूरा करते हुए संपन्न करवाया जाएगा। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। मौके पर रामगढ़ जिला के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंटू बाबू, वरिष्ठ नेता प्रो संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटन सिंह, बलराम महतो, जिला मंत्री संजीव बाबला, दिलीप सिंह, संजय प्रभाकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, रामगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष संजय साह, मांडू मंडल अध्यक्ष टोकेश सिंह, रामगढ़ कैंट ,रामगढ़ विधानसभा सह प्रतिनिधि विनोद राम,कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि सरदार अनमोल सिंह, चितरपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि अर्जुन प्रसाद वर्मा, विवेक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू, मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, ब्रजेश पाठक, सत्यजीत सिंह, कुणाल दास आदि मौजूद थे।

स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *