प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सर्वाधिक लोकप्रिय : शशिभूषण भगत

Spread the love

भाजपा रामगढ़ जिला इकाई की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए जिला भर के कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, सरदार वल्लभ भाई पटेल और भगवान बिरसा की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम पर किया चर्चा
रामगढ़ | संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई की वर्चुअल बैठक शुक्रवार की सुबह 10 बजे हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा रामगढ़ जिला प्रभारी शशिभूषण भगत शामिल हुए। इस दौरान आगामी 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंत सह राज्य स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुआ। जिला प्रभारी शशिभूषण भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से सीधे जनता से मुखातिब होते रहे हैं। यही कारण है कि उनके मन की बात कार्यक्रम में लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। इसके माध्यम से वे अपने कार्यों की जानकारी सीधे आमलोगों को देते हैं। साथ ही देश की वर्तमान स्थिति पर खुल कर चर्चा करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी बातों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर फोकस करना चाहिए। वहीं कहा कि आजादी से पहले देश में 565 अलग-अलग रियासत थी। जिसे देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयास से एकजुट किया गया। इसे लेकर भाजपा सदैव उनका सम्मान करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। साथ ही 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सह मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक राजू चतुर्वेदी ने की। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला के आईटी सेल संयोजक सह कार्यक्रम के जिला सह संयोजक प्रवीण कुमार सोनू ने किया। मौके पर भाजपा जिला के पदाधिकारी गण, मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, मन की बात कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक गण बैठक में उपस्थित रहे।

वर्चुअल बैठक में मौजूद शामिल भाजपाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *