घर का लिंटर बीम गिरने से एकलौते पुत्र की मौत और पिता गंभीर

Spread the love

सदमे में बरकाकाना क्षेत्र का तेलियातु गांव

रामगढ़ | संवाददाता

बरकाकाना क्षेत्र के तेलियातू गांव में शनिवार क़ो एक हादसा के दौरान लिंटर गिरने से 24 वर्षीय आशीष कुमार ठाकुर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशीष कुमार ठाकुर अपने पिता महेश ठाकुर के साथ घर का काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 12 बजे अचानक लिंटर उनके ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे आशीष कुमार ठाकुर पूरी तरह दब गया, जबकि महेश ठाकुर क़ो बाहर निकलने में सफल रहे। दोनों घायलों को तुरंत रामगढ़ ले जाया जा रहा था, तभी अस्पताल ले जाने के दौरान आशीष कुमार ठाकुर की मौत हो गई। वहीं पिता महेश ठाकुर का दाहिना पर गंभीर चोट लगी है। एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अभी तक उन्हें होश नहीं हुई है। डॉक्टरों ने उनकी चोट को गंभीर बताया है। पड़ोसियों ने बताया कि आशीष कुमार ठाकुर मैकेनिकल में आईटीआई किए हुए था। किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। तीन दिन पूर्व उसने नए जॉब के लिए टाटा कंपनी में इंटरव्यू दिया था। पुत्र की मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। साथ ही इकलौते पुत्र के मौत से पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है। बताया जाता है कि महेश ठाकुर बरकाकाना में रोड में एक छोटा सा सैलून दुकान संचालन करते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह मृतक का दाह संस्कार बुजुर्ग जमीरा शमशान घाट में किया जाएगा।

मृतक आशीष कुमार ठाकुर(फाइल फोटो)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *