• रवींद्र राय के स्थान पर हुई है नियुक्ति
• प्रदेश महामंत्री की संभाल चुके हैं जिम्मेवारी
रांची | संवाददाता
भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू को मिली है। वे रवींद्र राय के स्थान पर योगदान देंगे। इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। उन्होंने आदेश की प्रतिलिपि देश और प्रदेश के तमाम नेताओं को प्रेषित किया है। जिसमें आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही गई है। आदित्य प्रसाद साहू की गिनती सुलझे हुए नेताओं में होती है। निर्विवाद नेता के रूप में आलाकमान का आशीर्वाद मिला है। लिबरल पॉलिटिक्स के कारण कार्यकर्ताओं में भी वे काफी लोकप्रिय है।
