• नगड़ी के बाजार टांड़ में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम
रांची | संवाददाता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के दौरान नगड़ी बाज़ार टाड़ में नगड़ी खंड की ओर से पथ संचलन सहित कई कार्यक्रम हुआ। नगड़ी खंड के विभिन्न शाखाओं से लगभग डेढ़ सौ स्वयंसेवकों ने पथसंचलन में शामिल हुए। पंथ संचालन नारो बाज़ार टाड़ से आरंभ होकर मुख्य मुख्य मार्ग होते हुए चेकपोस्ट, नगडी चौक शिव मंदिर चौक और यहां से पुनः वापस एसबीआई बैंक तक गईं। जहां मौक़े पर लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ‘भारत माता की जय’, वंदे मातरम् बोलकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन वहाँ से पुन वापस नारो बाज़ार टाड़ पहुँच कर पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगड़ी खंड स्वयंसेवकों ने 100 वर्ष पूरे होने पर संगोष्टी किया गया। यहां स्वयंसेवकों के गगनभेदी जयघोष की गूंज के साथ पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में बढ़ते स्वयंसेवकों ने पूरे नगड़ी में एकात्मभाव और संगठन का संदेश दिया। मौके पर पथ संचलन नगड़ी प्रखंड के कई गणमान्य लोग और दर्जनों युवाओं ने अपना सराहनीय योगदान दिया। मौके पर पथ संचलन में नगडी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपने पुलिस कर्मियों के उपस्थित थे।