रामगढ़ शहर में एक साथ 51 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Spread the love
एक दूसरे को वरमाला डालने के क्रम में वर – वधू

भारत विकास परिषद की ओर से हुआ भव्य आयोजन
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़ शहर में एक साथ 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इसका ऐतिहासिक आयोजन भारत विकास परिषद ने रविवार को श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल स्थित ऑडिटोरियम किया। इस अवसर पर 51 जोड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र अग्नि के फेरे लेकर जीवन-सफर की शुरुआत की। उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति सह समाजसेवी हरि कृष्ण बुधिया, विशिष्ट अतिथि विधायक रौशनलाल चौधरी, परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राज दुर्गा दत्त शर्मा मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ियों को आशीर्वाद दिया। हरि कृष्ण बुधिया ने कहा भारत विकास परिषद ने समाज में सामूहिक विवाह की जो परंपरा शुरू की है, वह अद्भुत और अनुकरणीय है। ईश्वर करें कि ये 51 जोड़ियां सदैव सुखी रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने आयोजन को मानव सेवा की मिसाल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में समानता, सरलता और भाईचारे का संदेश देते हैं। मैं सदैव ऐसे आयोजनों में सहयोग करता रहूंगा। उद्घाटन से पूर्व 51 जोड़ियों की बारात गाजे-बाजे और आकर्षक सजे वाहनों के काफिले के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुज़री। रास्ते भर लोगों ने बरातियों का उत्साह पूर्वक स्वागत किया। बारात के लौटने के बाद ऑडिटोरियम में पारंपरिक ढंग से सभी जोड़ियों का स्वागत हुआ। ऑडिटोरियम परिसर में सभी 51 जोड़ियों के लिए अलग-अलग सजे विवाह मंडप बनाए गए थे। जहां आचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा सहित अन्य 15 विद्वान पुरोहितों ने वैदिक रीति से विवाह संस्कार पूरे करवाए। वातावरण मंत्रोच्चार, संगीत और शुभकामनाओं से गूंज उठा। विवाह के उपरांत भारत विकास परिषद की ओर से सभी 51 कन्याओं को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री कुर्सी, गदा, पलंग, बर्तन-बसन, साड़ियां आदि प्रदान की गईं। मौके पर मुख्य रुप से अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, सचिव मनमोहन सिंह लांबा, उपाध्यक्ष आनंद सर्राफ, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, संस्कार प्रमुख प्रदीप कुमार शर्मा, सेवा प्रमुख उमेश राजगढ़िया आदि का मौजूद थे।

शहर में 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह के दौरान का दृश्य

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *