• अध्यक्ष ओमप्रकाश, महामंत्री राजेश और कोषाध्यक्ष बने मृत्युंजय केशरी
रामगढ़ | संवाददाता
रामगढ़ केशरवानी वैश्य सभा की बैठक शनिवार, 08 नवंबर 2025 को देर शाम स्थानीय कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोरी लाल केसरी ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में बंसी केसरी उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी नगर कमेटी को भंग करते हुए नई नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, महामंत्री राजेश केशरी, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय केशरी, सह कोषाध्यक्ष पिंटू केशरी चुने गए। इसके अलावा मुख्य संरक्षक भगवान दास केशरी, बंसी प्रसाद केशरी, मदन केशरी को बनाया गया। निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का विस्तृत चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल की उपस्थिति में आगामी बैठक में किया जाएगा। मौके पर बंसी केशरी, भगवान केशरी, प्रदीप केशरी, दिलीप केशरी, किशोरी लाल केशरी, पिंटू केशरी, शिव कुमार केशरी, राजेश केशरी, गणेश केशरी, ओम प्रकाश केशरी, मृत्युंजय केशरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
