प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : शांतनु मिश्रा

Spread the love

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामगढ़ | संवाददाता

सुभाष चौक रामगढ़ स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने दुर्गा पूजा के मौके पर आकर्षक नृत्य कार्यकर्म प्रस्तुत किया। क्रेजी डांस के बच्चों ने भक्ति गानों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कथक नृत्य से लेकर काली मां का स्वरूप भक्तों को काफी आकर्षित की। क्रेजी डांस के डायरेक्टर कन्हैया कुमार ने बताया कि हर साल दुर्गा पूजा षष्ठी के दिन छोटे-छोटे बच्चों की ओर से भक्ति गाना में नृत्य प्रस्तुत किया जाता हैं। नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चों का डांस देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों में भाग लिया। समापन के मौके पर मेन रोड दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सभी को सम्मानित करना काफी सुखद अनुभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के बबलू महोबिया, वरुण सिंह, उपेंद्र वर्मा, संतु गुप्ता अविनाश गुप्ता, राहुल भारद्वाज, संजय सोनकर, मृत्युंजय केशरी, मुकेश यादव, संजय साव, मंटू, रोहित राय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

प्रतिभागियों के साथ समिति अध्यक्ष शांतनु मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *