• एसटी 7, एससी 4, पिछड़-1 का 4 और पिछड़ा-2 के लिए 1 आरक्षित
रामगढ़ | संवाददाता
नगर परिषद रामगढ़ चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसे लेकर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग और झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 16(2) और झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम पांच के आलोक में रामगढ़ नगर परिषद (वर्ग–क) अंतर्गत नगरपालिका के शहरी क्षेत्र के वार्ड पार्षद पदों के लिए आरक्षण और आवंटन की प्रक्रिया के बाद गजट का प्रकाशन किया गया। जिसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग अंतर्गत अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I एवं पिछड़ा वर्ग–II तथा महिलाओं के लिए आरक्षित स्थलों का निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रपत्र–2 (भाग–एक, दो, तीन एवं चार) एवं प्रपत्र–3 तैयार किए गए हैं। गजट प्रकाशन के साथ ही जिला प्रशासन सभी विभागों, राजनीतिक दलों सहित आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि, वे गजट प्रकाशन का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी हासिल करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से प्रकाशित गजट के अनुसार एसटी 7, एससी 4, पिछड़-1 का 4 और पिछड़ा-2 के लिए 1 वार्ड आरक्षित की गई है।
वार्ड संख्या – आरक्षित कोटि – महिला/ अन्य
01 अनुसूचित जन जाति अन्य
02 अनुसूचित जन जाति अन्य
03 अनारक्षित अन्य
04 पिछड़ा वर्ग – ll अन्य
05 अनारक्षित अन्य
06 अत्यंत पिछड़ा वर्ग – l अन्य
07 अनारक्षित अन्य
08 अनारक्षित अन्य
09 अनारक्षित महिला
10 अनुसूचित जन जाति महिला
11 अनारक्षित महिला
12 अनुसूचित जन जाति महिला
13 अनुसूचित जाति अन्य
14 अनुसूचित जाति महिला
15 अनुसूचित जाति अन्य
16 अनुसूचित जाति महिला
17 अनारक्षित अन्य
18 अनुसूचित जन जाति महिला
19 अनारक्षित महिला
20 अनारक्षित महिला
21 अनुसूचित जन जाति अन्य
22 अनारक्षित महिला
23 अनारक्षित महिला
24 अनारक्षित महिला
25 अनारक्षित महिला
26 अत्यंत पिछड़ा वर्ग – l अन्य
27 अत्यंत पिछड़ा वर्ग – l महिला
28 अनारक्षित अन्य
29 अनारक्षित अन्य
30 अनारक्षित अन्य
31 अत्यंत पिछड़ा वर्ग – l महिला
32 अनुसूचित जन जाति अन्य