झामुमो रामगढ़ संयोजक प्रमुख बिनोद किस्कू के खिलाफ पत्नी ने थाना में किया केस

Spread the love

बुरी तरह पिटने के बाद बच्चों सहित हत्या की धमकी देने का लगाया आरोप

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे करीबी नेता हैं बिनोद किस्कू

पीड़ित पत्नी शांति सोरेन ने मुख्यमंत्री के समक्ष भी लगाया न्याय का गुहार
रांची / रामगढ़ | वरीय संवाददाता
झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख बिनोद किस्कू घिरते नजर आ रहे हैं। उन पर रामगढ़ जिला की पहली जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी पत्नी शांति सोरेन ने गंभीर आरोप लगाया है। बुरी तरह पिटाई के बाद बच्चों सहित हत्या की धमकी देने की बात कही। इसे लेकर उन्होंने थाना में लिखित शिकायत की है। इसमें उन्होंने अपने पति बिनोद किस्कू और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी तथा अपने बच्चों की जान को खतरा बताया है। जानकारी के अनुसार शांति सोरेन ने घाटोटांड ओपी/मांडू थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके पति का संबंध एक अन्य महिला रीना मुखर्जी से है और दोनों मिलकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि 12 मार्च 2026 को उनके जेठ के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उनके साथ गाली-गलौज और बुरी तरह मारपीट की गई। उनके पति द्वारा सबके सामने जान से मारने की धमकी भी दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों मिलकर उनकी हत्या कर पैतृक संपत्ति हड़पना चाहते हैं। शांति सोरेन ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें और उनके बच्चों—जयप्रकाश किस्कू और श्रेया किस्कू—को भी सबके सामने जान से मरने की धमकी दी गई। साथ ही लगातार धमकियां मिल रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मांडू (घाटोटांड) थाना में 15 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बिनोद किस्कू की गिनती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे करीबी नेताओं में होती है। इसलिए पुलिस भी मामले में अब तक हाथ डालने से बच रही है।

घाटो ओपी में दर्ज एफआईआर


केस दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी बिनोद किस्कू पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शांति सोरेन ने 19 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने विभिन्न फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही है। मुख्यमंत्री को भी दिये आवेदन में शांति सोरेन ने अपने पति विनोद किस्कू से रीना मुखर्जी से संबंध होने की बात लिखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को दिया गया शिकायत पत्र


वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई पत्र की प्रतिलिपि
आवेदन की प्रतिलिपि एसपी रामगढ़, डीआईजी हजारीबाग, गृह विभाग रांची के प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक रांची सहित झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय, फागू बेसरा व सुप्रियो भट्टाचार्य को भी भेजी गई है। पार्टी स्तर से भी बिनोद किस्कू के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। झामुमो जिला संयोजक प्रमुख के विरुद्ध पत्नी शांति सोरेन के द्वारा लिखित शिकायत पार्टी की किरकिरी हो रही है। इससे पूर्व भी झामुमो जिला जिला संयोजक बिनोद किस्कू के विरुद्ध नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी का आरोप आदिवासी समाज से जुड़े लोग लगा चुके हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख बिनोद किस्कू की तस्वीर ( तस्वीर सामने से बाएं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *