• जेएलकेएम युवा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बने पानेश्वर महतो
रामगढ़ | संवाददाता
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा युवा केंद्रीय कमेटी का विस्तार हुआ। इसे लेकर जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने आदेश पत्र जारी किया है। इसके अनुसार केंद्रीय अध्यक्ष, प्रधान महासचिव और कोषाध्यक्ष एक – एक बनाए गए हैं। साथ ही 8 वरीय उपाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 5 संयुक्त महासचिव, 3 मीडिया प्रभारी और 2 प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा निवासी पानेश्वर महतो को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उन्हें युवा इकाई की मजबूती में जुटने का निर्देश मिला। पानेश्वर महतो ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने के लिए सुप्रीमो जयराम महतो का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राज्य की सबसे युवा राजनीतिक दल है। सुप्रीमो खुद अंडर 35 वर्ष है, इसके बावजूद उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए अलग से युवा कमेटी का विस्तार किया है। जिसका स्पष्ट उद्देश्य राजनीतिक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। संगठन मजबूती के लिए तन, मन और धन से न्यौछावर करने की बात कही। कहा कि राजनीतिक सोच रखने वाले युवाओं के लिए जेएलकेएम सबसे उचित प्लेटफॉर्म है। जो जनता की समस्या उठाने के साथ समाधान तक क्षेत्र में डटा रहता है। पानेश्वर को जिम्मेवारी मिलने पर उन्हें बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।
