कांके विधायक सुरेश बैठा पहुंचे रामगढ़ क्वार्टर कॉलोनी

Spread the love
परिजनों से जानकारी लेते कांके विधायक सुरेश बैठा

परिजनों से ली एक सप्ताह पूर्व लापता हुए सोनू कुमार राम की जानकारी
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान की सूचना पर पहुंचे थे रामगढ़
रामगढ़ | संवाददाता

रामगढ़ शहर के क्वार्टर कॉलोनी से 8 अक्टूबर को सोनू कुमार राम लापता हो गए हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं चलने पर रामगढ़ थाना में सूचना दिया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद से मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने पूरे घटना की जानकारी कांके विधायक सुरेश बैठा को दिया। उनकी सूचना पर मंगलवार को रामगढ़ शहर के क्वार्टर कॉलोनी पहुंचे। यहां लापता सोनू कुमार राम के परिजनों से मुलाकात किया। साथ ही लापता की घटना के बाबत पूरी जानकारी ली। तुरंत ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन पांडेय को घटनास्थल बुलाया। लापता सोनू कुमार राम से संबंधित मामले पर अब तक की कार्रवाई के बाबत जानकारी लिया। साथ ही दुरभाष पर एसपी और डीएसपी से बात किया। वरीय पदाधिकारियों से सोनू कुमार राम को अविलंब बरामद करने की बात कही। मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, अनुसूचित जाति उत्थान परिषद अध्यक्ष अनिल नायक, विजय राम, लाल बाबू राम, बाबर राम, विक्की राम, भीमाराम, जयकुमार राम आदि अनुसूचित जाति समाज के महिला – पुरुष मौजूद थे।
रामगढ़ विधायक ममता देवी के कार्यशैली पर नाराजगी
सुरेश बैठा के सामने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने वर्तमान जिलाध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी के कार्यशैली पर नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के लोगों ने ममता देवी को दी थी। लेकिन उनके ओर से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला। यहां तक की पीड़ित परिवार से मुलाकात तक भी नहीं किया गया। कहा कि कांग्रेस को रामगढ़ से विजय बनाने में दलित समाज की अग्रणी भूमिका रहती है। इसके बावजूद विधायक की ओर से हमारे समाज की अनदेखी की जा रही है। यदि उनका यही रवैया रहा तो अनुसूचित जाति समाज विधायक ममता देवी का खुल कर विरोध करेगा। इसकी पूरी जिम्मेवारी सदर विधायक ममता देवी की होगी।

क्वार्टर कॉलोनी में कांके विधायक सुरेश बैठा और अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *