• योगेंद्र साव के निष्कासन पर झारखंड वैश्य समाज ने जताया नाराजगी
• झारखंड वैश्य समाज सभी परिस्थितियों में साव परिवार का रहेगी साथ
रामगढ़ | संवाददाता
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड वैश्य समाज का साथ मिला है। केंद्रीय प्रवक्ता संतोष रंजन ने योगेंद्र सरकार के कांग्रेस से निष्कासन को गलत बताया। कहा कि उनका निष्कासन कांग्रेस पार्टी की ओबीसी और बनिया विरोधी कार्यशैली है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में वैश्य समाज के लोग कांग्रेस को देंगे। कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में पार्टी से निष्कासन से पूर्व स्पष्टीकरण जारी करने का प्रावधान है। लेकिन योगेंद्र साव के मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कोई प्रावधान का पालन नहीं किया। कांग्रेस के कई विधायक सरकार और मंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। योगेंद्र साव को ओबीसी बनिया होने की सजा मिली है। इसलिए आपाधापी में उन्हें पार्टी से निकाला गया है। झारखंड वैश्य समाज योगेंद्र साव के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। हमलोग सामूहिक रुप से उनके निष्कासन का विरोध करते हैं।
