• कोल इंडिया की अनिवार्य सैंपलिंग वापस कराने में थी मुख्य भूमिका
रामगढ़ | संवाददाता
कुजू में सोमवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का सम्मान समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता तोपा लोकल सेल संचालन समिति अध्यक्ष राजेश्वर गंझू ने की। उन्होंने सांसद का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी जैसे जनप्रतिनिधि ही आमजन का भला कर सकते हैं। उनकी सक्रियता से कोयला व्यापार को बहुत बड़ी राहत मिली है। इसके लिए संपूर्ण कोयला जगत उनका आभारी है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मांडू विधायक तिवारी महतो और सेल समिति के रामभजनलाल महतो का भी स्वागत हुआ। इस बीच तिवारी महतो ने ट्रांसपोर्ट नगर में सामुदायिक भवन और शौचालय का निर्माण विधायक निधि से कराने का घोषणा किया। इस अवसर पर झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट, कुजू के अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि कोल इंडिया अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।
समारोह के दौरान अतिथियों का कुजू चौक पर आतिशबाजी और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। 51 किलो के फूलों की माला से सांसद और विधायक को सम्मानित किया गया।
कुजू का संपूर्ण क्षेत्र मेरी कर्म भूमि : चंद्रप्रकाश चौधरी
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुजू मेरी कर्मभूमि है। कोयला व्यवसायी मेरे अपने भाई बंधु हैं। उनकी समस्या के निवारण के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा। भविष्य में भी मेरी कभी भी जरूरत पड़ने पर सभी के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। जरूरत पड़ने पर बड़ी आंदोलन से भी पीछे नहीं हटने की बात कही।
समारोह में इनकी रही भूमिका
स्वागत समारोह को सफल बनाने में तेजनाथ महतो, राजेश्वर गंझू, मो. अलियास, रामभजनलाल महतो, मुकेश अगरिया, मनोज अग्रवाल, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, धनंजय सिंह, सुधान सिंह, विजय कुमार, आलोक पांडेय, कृष्णा तिवारी, हरेंद्र सिंह, प्रमोद पांडेय, महेंद्र, राजेश साव, तापेश्वर महतो, विवेक अग्रवाल, आनंद शर्मा, ओम केशरी, विष्णु मोदी, मुकेश अग्रवाल, पंचित महतो, अशोक चौधरी, अजय राणा, अतहर हुसैन, सुधेश्वर चौधरी, लक्ष्मी महतो, मो. सिकंदर, राहुल अग्रवाल, बालेश्वर शर्मा, मनोज जैन, अनिल सिंह, मनोज साव, कल्याण पांडेय, विनोद गर्ग, गुड्डू सिंह, बीरबल सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।
