सम्मानित किए गए वैश्य समाज के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधि

Spread the love

झारखंड वैश्य समाज ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

रामगढ़ | संवाददाता

झारखंड वैश्य समाज की ओर से रांची रोड में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर परिषद रामगढ़ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता समेत वार्ड पार्षद प्रतिभा शरण, राहुल साव, संदीप साव और जयनारायण साव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता झारखंड वैश्य समाज केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता और मंच संचालन झारखंड वैश्य समाज के वरिष्ठ संगठन कार्यकर्ता शिव शंकर साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रवि साहू ने की। नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज सिर्फ व्यापार ही नहीं करते, व्यापार के साथ विश्वास के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से मधुर रिश्ता की कड़ी को जोड़ते हैं। जिसका उदाहरण हमारे वैश्य समाज से पांच गणमान्य प्रतिनिधि की जीत हुई है। वहीं सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सम्मान के लिए झारखंड वैश्य समाज का आभार जताया। साथ ही भविष्य में जरूरत पड़ने पर समाज को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मौके पर संरक्षक खोगेंद्र साहू, संतोष मोदी, भीम साहू, जितेंद्र प्रसाद उर्फ डब्लू, धनंजय कुमार पुटूस, संतोष रंजन मोदी (केंद्रीय प्रवक्ता), उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, किशोरी लाल केसरी, बद्री विश्वकर्मा, संजीव साव, पंकज वर्णवाल, अशोक गुप्ता, शिव साहू, सोनू साव, रामबालक साव, प्रमोद कुमार साह ,श्याम कुमार साह, संतोष कुमार, संजय साह, बसंत प्रजापति, लक्ष्मण सोनी, अरविंद गुप्ता, रंजीत साव, सत्येंद्र प्रजापति, महेश प्रजापति, त्रिलोकी प्रसाद, लखन प्रसाद, अजय कुमार साहू, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, बबलू कुमार, किशोर कुमार, सुरेश प्रसाद शाह, विश्वनाथ शाह, सुनील कुमार, विनोद गुप्ता, गणेश साहू, नितिन कुमार, नवल किशोर साहू, अमन कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, ऋषि कुमार, यशवंत कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

नगर परिषद रामगढ़ के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह के दौरान वैश्य समाज के लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *