Post Views: 54
• अमृत नगर पूजा समिति सदस्यों के खिलाफ थाना में शिकायत
हजारीबाग | संवाददाता
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के परिवार के साथ अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, समिति के कुछ सदस्यों ने मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं, उनके वाहन चालक के साथ मारपीट भी की गई। बताया गया कि जब मरांडी की बहू ने इसका विरोध किया तो समिति के लोगों ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद मरांडी की बहू ने हजारीबाग मुफ्फसिल थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है। उनका कहना है कि शिकायत पत्र जांच का विषय है। इसलिए पहले से इस पर कुछ भी बोलना उचित नहीं है।