हजारीबाग वन भूमि घोटाला : विनय चौबे पर तीसरी एफआईआर

Spread the love

अब एसीबी गिरफ्तार कर करेगी पूछताछ

हजारीबाग | संवाददाता

जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें हजारीबाग वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग से अनुमति मिलने के बाद एसीबी ने 25 सितंबर को हजारीबाग में इस मामले में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में विनय चौबे के साथ-साथ नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। यह विनय चौबे के खिलाफ दर्ज तीसरी प्राथमिकी है। इस मामले में गुरुवार को एसीबी ने विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हजारीबाग एसीबी टीम ने इस घोटाले में प्रारंभिक जांच के बाद विनय चौबे की संलिप्तता की पुष्टि करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर की अनुमति मांगी थी, जो अब मिल चुकी है।

विनय चौबे गिरफ्तारी की (फाइल फोटो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *