• एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने आंदोलन तेज करने का दिया चेतावनी
• संत जेवियर कॉलेज रांची के खिलाफ आक्रोशित दिखे एनएसयूआई नेता
रांची | संवाददाता
झारखंड एनएसयूआई ने गुरुवार को संत जेवियर कॉलेज, रांची के प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कॉलेज प्रशासन द्वारा सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 के करीब 30 फीसदी विद्यार्थियों को प्रमोशन से रोकने के निर्णय के विरोध में हुआ। विरोध का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी संकेत सुमन ने किया। उनके साथ महासचिव रोहित पांडे, मुशर्रफ हुसैन, पवन नाग, रांची महानगर जिलाध्यक्ष सतीश केशरी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अध्यक्ष आर्यन सहित कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी और एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन का यह निर्णय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों को देखते हुए प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। लगातार चार घंटे चले इस विरोध के बाद उप प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज ने एनएसयूआई प्रतिनिधियों और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने एक दिन का समय लेते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को कॉलेज प्रशासन की कोर कमेटी की बैठक में छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्र हित में फैसला लिया जाएगा। संकेत सुमन ने कड़ी शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन सत्र बैक का निर्णय वापस नहीं लेता है तो एनएसयूआई आंदोलन को और तेज करेगी। छात्र हित में फैसला नहीं होने पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी और कॉलेज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसकी शादी जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में फ्रेंकलिन हजारों, डायमंड राज, अनुष्का, रोहित कुमार, कारण, रोनित कुमार, मानस रंजन सहित अनेक छात्र-छात्राएं आदि शामिल थे।
