
• पीएचडी छात्र गौतम महतो ने ऐतिहासिक तथ्यों पर किया विशेष शोध
• सुधार के लिए सरकार को आठ बिंदुओं पर दिया सुझाव
रामगढ़ | संवाददाता
आज से ठीक 667 साल पहले 1368 ई० में रामगढ़ राज्य का स्थापना हुआ था। राधा गोविंद विश्विद्यालय रामगढ़ के शोधार्थी छात्र गौतम कुमार महतो ने ऐतिहासिक तथ्यों पर विशेष शोध किया। साथ ही बुनियादी सुधार के लिए सरकार को आठ बिंदुओं पर सुझाव दिया। बताया कि रामगढ़ राज्य के संस्थापक दो भाई सिंह देव सिंह और बाघदेव सिंह ने किए थे। इन्होंने इस राज्य की स्थापना नागवंशी राज से अलग होकर किया था। 17वीं शताब्दी के तत्कालीन राजा दलेल सिंह ने रामगढ़ राज का मुख्यालय 1670 में रामगढ़ बनाया। राजा ने दामोदर नदी के तट पर एक किला और एक बांध का निर्माण किया था। जो अभी भी भौगोलिक रूप इस तरह स्थापित है जैसे उत्तर में रत्नगर्भा दामोदर नदी, दक्षिण में रामगढ़ शहर, पूरब में छावनी परिषद का फिल्टर प्लांट एवं पश्चिम में दामोदर पुल है। जिसका नाम गढ़ बांध था जो लगभग 350 साल पुराना है। इस किले का निर्माण पटना से आए कारीगरों ने किया था आजकल भी गढ़ बांध में किले के खंडहर, गुफा,और पुरानी दीवारों में ईंट और पत्थर मौजूद दिखता है, जो आज भी काफी मजबूत है। इस भू-भाग का क्षेत्रफल अनुमानतः 40 -50 एकड़ के आस-पास है। जो रामगढ़ वन विभाग एवं राज्य सरकार के अधीन है। रामगढ़ का ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के लिए रामगढ़ जिला गढ़बाँध विकास समिति का गठन किया गया। किंतु इनका ऐसा कोई कार्य नही दिखता है। छावनी शहर रामगढ़ 1941 में बना जो मात्र 84 साल पुराना है। जब कि ऐतिहासिकं धरोहर रामगढ़ गढ़बाँध 300 साल से भी अधिक पुराना है। इसके आस-पास आदिवासी, हरिजन, किसान एवं अल्पसंख्यकों की घनी आबादी है। आज भीं गढ बाँध में नहाने-धोने आते हैं।

रामगढ़ गढ़बाँध के लिए आठ बिंदुओं पर दिया सुझाव
- पर्यटन के लिए सुविधाएं
- प्रकाश और सजावट व्यवस्था किया जाए
- स्थानीय कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन मेला लगे
- पारिस्थितिक सौंदर्य
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो
- सोहराय चित्र कला रंग-रोगन किया जाए
- नौका विहार की व्यवस्था किए जाएं
- सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना चाहिए